खराब खानपान और नींद की कमी से अचानक बढ़ने लगता है महिलाओं का वजन

देश और दुनिया में बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति बढ़ती लापरवाही की वजह लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। खासकर लड़कियों में वजन बढ़ने की समस्या काफी आम होती है। बढ़ती उम्र के साथ ही ज्यादातर महिलाएं मोटापे का शिकार हो जाती हैं। बढ़ते वजन की वजह से कई सारी महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर महिलाओं का वजन इतनी तेजी से क्यों बढ़ता है।

नींद की कमी

इन दिनों ज्यादातर महिलाएं वर्किंग हैं। ऐसे में घर-परिवार और काम की जिम्मादरियों की वजह कई बार उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में नींद की कमी की वजह से भी अचानक वजन बढ़ने लगता है। दरअसल, नींद पूरी न होने की वजह से शुगर और फैट की क्रेविंग्स होने लगती है और हंगर हार्मोंस भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा वजन बढ़ने के पीछे डिहाइड्रेशन भी एक वजह हो सकता है।

इस वजह से महिलाओं का बढ़ता है वजन

बता दें कि अगर आपका वजन अचानक ही बढ़ने लगा है, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। अक्सर पीसीओडी (PCOD) या पीसीओएस (PCOS) की समस्या की वजह से महिलाओं को वजन बढ़ने की समस्या होती है। इसके अलावा थायराइड, डिप्रेशन, एंजाइटी या आंतो से जुड़ी समस्याएं भी महिलाओं का वजन बढ़ा सकती है।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान