Pallavi Dey death : लोकप्रिय अभिनेत्री पल्लवी डे का शव पंखे से लटका मिला, पुलिस ने जताई ये आशंका

Pallavi Dey death

West Bengal : बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे (Pallavi Dey) कोलकाता के गरफा इलाके में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। रविवार सुबह उनका शव उसके घर से बरामद किया गया।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि, ‘प्रारंभिक जांच के बाद यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पल्लवी का शव पंखे से लटका मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कई सीरियल में काम किया
कोलकाता में जन्मी और पली-बढ़ी बंगाली टीवी अभिनेत्री को ‘मोन माने ना’ में गौरी के रूप में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने रेशम जपी, सरस्वती प्रेम और अमी सिराजेर बेगम सहित कई अन्य शो में भी काम किया है।

पूछताछ की जा रही
अधिकारियों ने कहा कि डे कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। उन्होंने बताया कि गरफा पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ की जा रही थी।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान