Lunar Eclipse 2022: दुनिया के इन देशों में कल होगा चंद्र ग्रहण, नासा के You Tube Channel पर देख सकेंगे

Lunar Eclipse

USA : दुनिया के कई हिस्सों में कल, 16 मई को “सुपर फ्लावर ब्लड मून (Super Flower Blood Moon)” दिखाई देगा। ग्रहण 16 मई को सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे के बीच दिखाई देगा। लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से चंद्र ग्रहण को लाइव स्ट्रीम करने की प्लानिंग है।

सुपरमून बनेगा
आज चांद अपनी अण्डाकार कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इससे यह एक “सुपरमून” बन जाएगा। वह क्षण भी पूर्ण चंद्र ग्रहण के साथ होगा, इसलिए यह “ब्लड मून” भी होगा। दुनिया के कुछ हिस्सों में, पूर्णिमा को “फूल चंद्रमा” भी कहा जाता है। क्योंकि यह वसंत के फूलों के साथ मेल खाता है।

लाइव स्ट्रीम होगा
नासा साइंस लाइव अपने YouTube चैनल पर 15 मई को रात 11 बजे से 12 बजे (ET) के बीच ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। भारत में यह 16 मई को सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक देखा जा सकेगा।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान