Deoria News : वाहन मालिक 30 मई तक लॉग बुक करें जमा, देरी हुई तो…

Deoria News : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन कार्य के लिए अधिगृहीत सभी भारी, हल्के वाहनों के स्वामियों के लिए जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने वाहन का लॉग बुक अब तक जिला पूर्ति अधिकारी, देवरिया या सहायक प्रभारी अधिकारी यातायात प्रबंधन के कार्यालय में जमा नहीं की है, वे अपने वाहन का लॉग बुक तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी, देवरिया के कार्यालय में जमा कर दें।

यदि संबंधित वाहन स्वामी 30 मई, 2022 तक अपने वाहन का लॉग बुक जिला पूर्ति अधिकारी, कार्यालय में नहीं जमा करते हैं, तो संबंधित वाहन स्वामी के वाहन के किराये का भुगतान संभव नहीं होगा। जिसके लिए संबंधित वाहन स्वामी व्यक्तिगत रूप से स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश