Deoria News : एडीएम प्रशासन ने चुनाव में तैनात कर्मियों से मांगी जानकारी, बताई ये वजह

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों यथा उड़नदस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (MCMC) के लिए तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, समस्त सहायक व्यय प्रेक्षकों को जरूरी सूचना दी है।

उन्होंने कहा कि ये सभी संबंधित अपने बैंक खाता नंबर और बैंक का आईएफएससी कोड, अपने पद की श्रेणी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय देवरिया को तत्काल उपलब्ध करा दें। जिससे कि आयोग से मानदेय, पारिश्रमिक के रूप में दी जाने वाली धनराशि संबंधित खाते में अंतरित की जा सके।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश