National Teachers Award 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के शिक्षक खुर्शीद अहमद के लिए खास होगा 5 सितंबर, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार, पीएम मोदी संग करेंगे संवाद

Deoria news : देवरिया जिले के कंपोजिट स्कूल सहवा (Composite School Sahawa) में तैनात शिक्षक खुर्शीद अहमद के लिए 5 सितंबर यादगार बनेगा। यह दिन उनकी उपलब्धियों में चार चांद लगाएगा। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (National Teachers Day 2022) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 5 सितंबर को 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को इन सभी शिक्षकों से संवाद करेंगे।

यूपी से इकलौते विजेता

इस अवॉर्ड सेरिमनी में हिस्सा लेने के लिए खुर्शीद अहमद पहले ही राजधानी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। बताते चलें कि राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश से सिर्फ एक नाम देवरिया जिले से है। जनपद के सहवा स्कूल में तैनात अध्यापक खुर्शीद अहमद को पूरे राज्य में अकेले इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पीएम संग करेंगे संवाद

दी देवरिया डॉट कॉम से बातचीत में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक ने कहा कि राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण करने और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग संवाद को लेकर बेहद उत्साहित हूं। वो पल बेहद खास होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर, 2022 को शाम 4:30 बजे 7 लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2022 के विजेताओं से बातचीत करेंगे।

पारदर्शी तरीके से किया जाता है

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रति वर्ष 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है, जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

शिक्षकों का सम्मान करना है

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अनूठे योगदान को रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और इसे https://webcast.gov.in/moe पर भी देखा जा सकता है।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान