Deoria News : आज से शुरू होगी जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका

-जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आज से होगी आयोजित

-विजित सभी खिलाड़ी मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

Deoria News : युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आज, 25 अगस्त से रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में प्रारंभ होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका (Deepak Mishra Shaka MLA) करेंगे।

इस कार्यक्रम में वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोतोल्लन एवं एथलेटिक्स विधाओं में 16 विकास खंडों में आयोजित खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी सभी खिलाड़ी जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

जनपद स्तर पर विजित सभी खिलाड़ी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश