Deoria News : पीआरडी के 200 जवानों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली, मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में रविवार को 200 पीआरडी (PRD) जवानों ने तिरंगा साइकिल रैली निकाली। रैली को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।

तिरंगा साइकिल रैली का रूट विकास भवन से शुरू होकर कचहरी, जलकल रोड मोतीलाल रोड, नगर पालिका होते हुए फिर विकास भवन को लौटी।

वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारत माता की जय के नारों से शहर गुंजायमान रहा। मेरा रंग दे बसंती चोला.. ए मेरे वतन के लोगों सहित दर्जनों देशभक्तिपूर्ण गीतों ने राष्ट्रवाद की अलख जगा दी। महात्मा गांधी, नेता जी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव सहित अमर शहीदों के जयकारे ने माहौल को अत्यंत प्रभावपूर्ण बना दिया।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान