UP MLC Election result 2022 : देवरिया-कुशीनगर से भाजपा के डॉ रतनपाल सिंह जीते, कफील खान को मिले 1031 वोट

Deoria News : यूपी विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election 2022) में देवरिया-कुशीनगर से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रत्याशी डॉक्टर रतनपाल सिंह ने जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान उनके सामने चुनावी अखाड़े में थे।

जानकारी के मुताबिक एमएलसी चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले और वह विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ कफील खान को 1031 मत मिले।

वही आजमगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु ने भाजपा के उम्मीदवार अरुण कांत यादव को पटखनी दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी सुनील कुमार साजन लखनऊ से चुनाव हार गए हैं। सपा का एक भी उम्मीदवार एमएलसी नहीं बन सका।

Related posts

डीएम ने पिड़रा पुल और गायघाट तटबंध का लिया जायजा : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी ये जानकारी

निवर्तमान डीएम अखंड प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई : एसपी संकल्प शर्मा ने कही ये बड़ी बात

दिव्या मित्तल ने देवरिया के 68वें डीएम का पदभार संभाला : जानें नई जिलाधिकारी से जुड़ी हर जानकारी