UP Board Result 2022 : देवरिया की अंशु ने गोरखपुर मंडल टॉप किया, प्रदेश में टॉप टेन में मिली जगह

Deoria News : देवरिया के भटनी क्षेत्र की कौला डाबर गांव की रहने वाली अंशु यादव ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में मंडल टॉप किया है। वह प्रदेश की टॉप टेन सूची में 10वें नंबर पर हैं। अंशु यादव ने 600 में 576 अंक हासिल किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने ग्रामीण प्रतिभा को फिर ऊंचाइयां दी हैं।

समर्पित थी

अंशु के पिता दिनेश यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां सरिता देवी गृहिणी हैं। अंशु भटनी क्षेत्र के श्री वचन डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज भरहे चौरा की छात्रा है। प्रधानाचार्य राधेश्याम प्रसाद मौर्य ने बताया कि अंशु पढ़ने में बहुत होनहार रही हैं। वह बिना नागा रोजाना स्कूल आती थी। उसने हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और चित्रकला विषय से पढ़ाई की है। अंशु ने विज्ञान में 100 अंक हासिल किया है। हिंदी में उसने 97 और गणित में 95 अंक हासिल किया है।

खुब मेहनत की थी

अंशु ने बताया कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। वह रोजाना 7-8 घंटे की पढ़ाई करती थी। साथ ही रिवीजन पर ज्यादा फोकस किया। गणित व विज्ञान उनके मनपसंद विषय हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें टॉप 10 में आने की उम्मीद थी, क्योंकि उन्होंने इसके लिए खुब मेहनत की थी।

Related posts

डीएम ने पिड़रा पुल और गायघाट तटबंध का लिया जायजा : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी ये जानकारी

निवर्तमान डीएम अखंड प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई : एसपी संकल्प शर्मा ने कही ये बड़ी बात

दिव्या मित्तल ने देवरिया के 68वें डीएम का पदभार संभाला : जानें नई जिलाधिकारी से जुड़ी हर जानकारी