देवरिया में 28 फरवरी से शुरू हुआ रोजगार मेला : 5 ब्लॉक में इन तिथियों पर लगेगा

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा में एक खण्ड विकास कार्यालय परिसर पर एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन करने का आदेश प्राप्त हुआ है।

जिसके क्रम में –
-खण्ड विकास कार्यालय भाटपाररानी में 28 फरवरी को
-खण्ड विकास कार्यालय सलेमपुर में 4 मार्च को
-खण्ड विकास कार्यालय बरहज में 14 मार्च को
-खण्ड विकास कार्यालय पथरदेवा में 21 मार्च को
-खण्ड विकास कार्यालय रामपुर कारखाना में 24 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन होगा।

रोजगार मेला में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न कम्पनियों / पदों के लिए आवेदन करने के लिए सेवायोजन पोर्टल / एनसीएस पोर्टल (NCS Portal) पर आवेदन कर उल्लिखित तिथियों को प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश