Police Smriti Diwas 2021 : यूपी सरकार हजारों पुलिस कर्मियों को करेगी सम्मानित, सीएम योगी ने की घोषणा

Uttar Pradesh : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने और उनका मनोबल बढ़ाएगी। इन सभी को गणतंत्र दिवस- 2021 एवं स्वतंत्रता दिवस-2021 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए 4 अधिकारियों और कर्मियों को ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ तथा 119 अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया है।

इन्हें मिला पदक

भारत सरकार गृह मंत्रालय के यूनियन होम मिनिस्टर के ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ के लिए 784 एवं ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ के लिए 962 नामों की सूची भारत सरकार को भेजी गयी है। 5 राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों और कर्मियों को ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’ प्रदान किये गये हैं। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक, उप्र ने 95 अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ तथा 402 पुलिस कर्मियों को ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ दिया है। कुल 767 राजपत्रित और अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह-‘डीजी कमेण्डेशन डिस्क’ से सम्मानित किया गया है।

प्रशिक्षण चल रहा है

उत्तर प्रदेश पुलिस के मनोबल, कार्यकुशलता एवं व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विगत 1 वर्ष के दौरान उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षी पुलिस के 49,568 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 1 वर्ष के अन्दर पूर्ण की गयी हैं। इसमें से 15,501 रिक्रूटों का प्रशिक्षण 28 जून, 2021 से प्रारम्भ हो गया है। इसके अतिरिक्त 1,080 रिक्रूटों का भी आधारभूत प्रशिक्षण 2 सितम्बर, 2021 से प्रारम्भ किया गया है।

भर्ती चल रही है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलिस विभाग के विभिन्न अराजपत्रित पदों पर 23,075 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार ने पुलिस बल में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 9,027 पदों, प्लाटून कमाण्डर के 484 पदों तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों सहित कुल 9,534 पदों के साथ-साथ लिपिक संवर्ग में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,329 पदों, रेडियो कर्मशाला कर्मियों के 116 पदों, रेडियो सहायक परिचालक के 1,300 पदों, रेडियो प्रधान परिचालक के 828 पदों कुल 2244 पदों तथा मृतक आश्रित के अन्तर्गत उप निरीक्षक नापु के 238 पदों की लिखित परीक्षा 5 सितम्बर, 2021 को सम्पन्न करायी गयी है।

प्रक्रिया चल रही है

लिखित परीक्षा के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। मृतक आश्रित के अन्तर्गत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 580 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से चल रही है। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 829 एवं आरक्षी नापु के 26,744 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जा चुका है।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान