कुवैत सरकार का फैसला : पैगंबर मोहम्मद के लिए प्रदर्शन करने वाले प्रवासी गिरफ्तार होंगे, देश में दोबारा जाने पर पाबंदी

Kuwait News : कुवैत सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और दिल्ली सोशल मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गयी विवादित टिप्पणियों के विरोध में एक प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार करने तथा उन्हें निष्कासित करने का फैसला लिया है। खाड़ी देश के कानूनों में ऐसे प्रदर्शनों की अनुमति नहीं है।

सऊदी अरब में अंग्रेजी भाषा के दैनिक अखबार ‘अरब न्यूज’ में प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि शुक्रवार की नमाज के बाद फाहाहील इलाके में पैगंबर मोहम्मद के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। देश के कानूनों के अनुसार खाड़ी देश में प्रवासियों के धरना या प्रदर्शन करने की मनाही है।

गिरफ्तार किया गया
कुवैती अखबार अल राई ने कहा है, ‘‘अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करने तथा उनके देश वापस भेजने के लिए निर्वासन केंद्र ले जाने की प्रक्रिया में हैं और उनके फिर से कुवैत आने की अनुमति नहीं होगी।’’ खबर में प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रवासियों की नागरिकता का जिक्र नहीं है। कुवैत सरकार उन कुछ देशों में से एक है, जिसने पूर्व भाजपा पदाधिकारी की टिप्पणियों को लेकर भारतीय दूत को समन भेजा था।

विरोध पत्र सौंपा
कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुवैत में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज को सम्मन भेजा गया और एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री ने उन्हें एक आधिकारिक विरोध पत्र सौंपा। मंत्रालय ने भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के जारी बयान का स्वागत किया, जिसमें उसने नेताओं को निलंबित करने की घोषणा की। गौरतलब है कि कई मुस्लिम देशों ने पूर्व भाजपा पदाधिकारी की विवादित टिप्पणियों की निंदा की है।

10 लाख से अधिक आबादी
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुवैत में कानूनी रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों की संख्या 2019 में 10 लाख से ऊपर हो गई थी। कुवैत में हर साल भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या में 5-6 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। इससे भारत को 5.5% विदेशी मुद्रा मिलती है।

Related posts

ऑपरेशन कब्जा मुक्ति के पहले दिन 29 स्थलों से हटा अतिक्रमण : सभी ब्लॉक में चला अभियान

देवरिया में इस दिन से शुरू होगा ऑपरेशन कब्जा मुक्ति : अवैध अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं