यूपी : 4 राष्ट्रीय लोक अदालतों में सुलझाए जाएंगे लाखों विवाद, कैलेंडर हुआ जारी, जानें पूरा कार्यक्रम

कानूनी विवादों के निराकरण के लिए इस साल 4 राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी। इनमें हजारों मामलों को सुलझाया जाएगा। कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली ने वर्ष 2022 के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किये जाने के लिए कैलेण्डर घोषित कर दिया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार –
पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च, 2022
दूसरा 14 मई, 2022
तीसरी 13 अगस्त, 2022 तथा
चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर, 2022 को आयोजित की जायेगी।

इन अदालतों को आयोजित किये जाने और प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की ओर सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव उप्र शासन, समस्त मण्डलायुक्त, संबधित अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों को परिपत्र प्रेषित किया गया है।

मुख्य सचिव ने जारी परिपत्र से कहा है कि प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालतों को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए विभिन्न विभाग, अपने-अपने विभाग से संबधित वादों को चिन्हांकन कराकर राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश