पशुपालन योजनाओं में स्वरोजगार के असीमित अवसर : ऐसे उठाएं लाभ, जिलाधिकारी ने दी पूरी जानकारी

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन, पशुपालन को उद्यम के रूप में स्थापित करते हुए आजिविका संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार से संचालित योजना है। बड़ी संख्या में युवा इन योजनाओं का लाभ उठा स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जनपद की भौगोलिक परिस्थिति पशुपालन के अनुकूल है।

जिलाधिकारी ने बताया कि पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उद्यमी के पास उसके स्वयं नाम की भूमि होनी चाहिये अथवा उसके स्वयं के नाम से पंजीकृत किरायेनामा होना चाहिये। लाभार्थी संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षित होना चाहिये तथा उस क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिये।

-भेड़/ बकरी फार्म 1 के लिए 100 मादा व 05 नर के लिए शेड हेतु 1800 वर्ग फिट, खुला स्थान 1800 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 1 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई है। इसमें लागत धनराशि 20 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 10 लाख है।

-इसी प्रकार भेड़/ बकरी फार्म 2 के लिए 200 मादा एवं 10 नर के लिए शेड हेतु 3600 वर्ग फिट, खुला स्थान 3600 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 2 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गयी है। लागत धनराशि 40 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 20 लाख है।

-भेड़/ बकरी फार्म 3 के लिए 300 मादा, 15 नर के लिए शेड हेतु 5400 वर्ग फिट, खुला स्थान 5400 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 3 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गयी है। लागत धनराशि 60 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 30 लाख है।

-भेड़/ बकरी फार्म 4 के लिए 400 मादा एवं 20 नर के लिए शेड हेतु 7200 वर्ग फिट, खुला स्थान 7200 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 4 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गयी है। लागत धनराशि 80 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 40 लाख है।

-भेड़/ बकरी फार्म 5 के लिए 500 मादा एवं 25 नर के लिए शेड हेतु 9000 वर्ग फिट, खुला स्थान 9000 वर्ग फिट एवं चारा हेतु 5 एकड़ भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गयी है। लागत धनराशि 100 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 50 लाख है।

-कुक्कुट फार्म हेतु 1000 प्रति लेयर बर्ड हैचरी बुडर इकाई के लिए शेड 10000 वर्ग फिट भूमि की आवश्यकता एवं लागत धनराशि 50 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 25 लाख निर्धारित की गयी है।

-चारा उत्पादन साइलेज मेंकिंग यूनिट हेतु शेड 5000 वर्ग फिट भूमि की आवश्यकता एवं लागत धनराशि 50 से 100000 तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 50 लाख निर्धारित की गयी है।

-चारा उत्पादन फिल्ड ब्लाक यूनिट/ पूर्ण मिश्रित आहार हेतु शेड 9000 वर्ग फिट भूमि की आवश्यकता एवं लागत धनराशि 50-100 लाख तथा सब्सिडी (लागत की 50 प्रतिशत अधिकतम) 50 लाख निर्धारित की गयी है।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान