Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में देवरिया में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, जिलाध्यक्ष बोले-फिर स्थापित करेंगे देश की गरिमा

Deoria news : राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के समर्थन में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में सलेमपुर के नेहरू पार्क से बापू इंटर कॉलेज तक पद यात्रा निकालकर लोगों से समर्थन मांगा।

देश की गरिमा फिर स्थापित करेंगे

इस दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा ने देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा कर लोगों का जीना दूभर कर दिया है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश की पुरानी गरिमा फिर स्थापित करने का काम करेंगे।

 अगुवाई में निकली    

यात्रा में जयदीप त्रिपाठी, दीनदयाल प्रसाद, भरत मणि त्रिपाठी, डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, वशिष्ठ मोदनवाल, रामविलास तिवारी, संजय गुप्ता, बदरे आलम, लालसाहब यादव, चुन्नू श्रीवास्तव, सत्यम पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, रमेश कुशवाहा, जगरनाथ यादव, जनार्दन वर्मा, जितेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार, मनीष रजक, विजय कुशवाहा, बालचन्द पटेल, कृष्णा तिवारी, धर्मेश पांडेय, शीत कुमार मिश्र, रजनीश प्रसाद, अजीत सिंह, विनोद गौंड शामिल थे।

शामिल हुए

साथ ही रूदल बागी, परमानंद प्रसाद, राकेश यादव, गणेश गिरि, यूसुफ खान, खुर्शेद आलम, आजाद अहमद, डॉ धनेश यादव, डॉ रमाशंकर पटेल, अशोक मद्देशिया, सतीश यादव, दयाशंकर यादव, राजेश यादव, शब्बू तिवारी, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद, पन्नालाल पाठक शिवलाल वर्मा, सुजीत कुमार पासवान, विनोद कुमार, कमलेश शर्मा, विजय कुमार, सद्दाम अंसारी, उमेश तिवारी, शाहरुख खान आदि सम्मिलित हुए।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश