Deoria News : देवरिया में 7 किमी में निकली तिरंगा यात्रा, समूह की 600 से ज्यादा महिलाओं ने ली हिस्सेदारी

Deoria News : शासन के निर्देश के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड गौरी बाजार ब्लॉक मुख्यालय से सहायक विकास अधिकारी पुष्पा देवी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा लगभग 7 किलोमीटर तक चली। इस यात्रा में समूह की 400 से ऊपर महिलाएं व बाल विकास परियोजना की लगभग 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सभी के अंदर देश प्रेम का जज्बा था।

रैली ब्लॉक मुख्यालय से पथरहट गांव की गलियों में घूमते हुए इंदूपुर, मठिया होते हुए 4 घंटे बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुईl तिरंगा यात्रा को सफल संचालन में ब्लॉक मिशन प्रबंधक कंचन लता त्रिपाठी, लियाकत अहमद, बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, कलस्टर कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र, मास्टर बुक कीपर सत्यवीर साथ-साथ कदमताल कर रहे थेl

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश