Deoria Election 2022 : इस वर्ग के मतदाताओं पर भाजपा का रहेगा पूरा फोकस, साधने के लिए बनी ये योजना

Deoria News : नगर पंचायत चुनाव (Nagar Nikay Election 2022) के निमित्त भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सम्पर्क व संवाद का आयोजन सलेमपुर स्थित सिंचाई विभाग के डाकबंगले पर किया। इसमें नए वोटर्स को साधने की रणनीति बनाई गई।

इस मौके पर मुख्य वक्ता भाजपा नेता नवीन सिंह ने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीतिओं से अवगत कराकर जोड़ते हुए सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।

मोदी और योगी सरकार की सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए एवं सबका विश्वास जितने का कार्य करना है। युवा वायु के समान होता है, जिसके अंदर इतिहास रचने की ऊर्जा होती है। यह वर्ग किसी भी परिवार, समाज एवं देश की सबसे बड़ी ताकत होता है।

उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में नगरों के समुचित एवं चतुर्दिक विकास में आप सब की सबसे बड़ी भूमिका होने जा रही है। इसीलिए प्रत्येक बूथ पर हमें अधिक से अधिक नवमतदाता बने युवाओं से संपर्क स्थापित करना है।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र, पुनीत पाठक आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहित मद्धेशिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, अशोक तिवारी, आशुतोष तिवारी, राकेश दूबे, रंजीत सिंह विशेन, रूप शुक्ला, शुभम कुशवाहा, राघवेंद्र तिवारी, रवि कुशवाहा, निखिल तिवारी, अभिषेक मिश्र, पिंटू तिवारी, अशोक सिंह, वाचस्पति तिवारी, सुमित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान