जल है तो कल है : देवरिया भाजपा ने जल संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक, चलाया कैच दी रेन अभियान

Deoria news : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में लोगों को कैच द रेन अभियान के बारे में बताया और पत्रक वितरित कर जल संरक्षण के लिये जागरूक किया।

सभी की जिम्मेदारी है

इसी के तहत रामगुलाम टोला में नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, सभासद बंटी जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को जल संरक्षण के लिये जागरूक किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिये इसका संरक्षण करने जिम्मेदारी सभी की है।

जल है तो कल है

भटवलिया वार्ड में भ्रमण करते हुये पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जल का संरक्षण अगर अभी नहीं किया गया तो आगे जल संकट के रूप में एक बहुत बड़ी समस्या देश के लिये खड़ी हो जायेगी। किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि जल रहेगा तभी हम सभी का कल रहेगा। इसलिये सभी लोग जल का संरक्षण करें।

इस दौरान संजय तिवारी, अम्बिकेश पाण्डेय, ऋषिराज मिश्र, अजय सिंह अन्नू, रूपम पाण्डेय, मन्ना सिंह, अरुण मिश्र, विपिन सिंह आदि रहे।

सभी मोर्चा ने चलाया अभियान

भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विन्देश पाण्डेय ने देवरिया खास, अल्पसंख्यक मोर्चाध्यक्ष शमसुद्दीन अहमद के नेतृत्व में मालवीया रोड़, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चाध्यक्ष राजन सोनकर के नेतृत्व में पैकौली में, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राजू गोंड़ के नेतृत्व में बांस देवरिया में लोगों को पत्रक देकर जल संरक्षण के लिये जागरूक किया।

Related posts

आईएमएस नोएडा में जुटेंगे देश के 40 बड़े स्कूलों के प्रिंसिपल : इस खास आयोजन में सीखेंगे ये गुर

Deoria News : दिशा की बैठक में इन मुद्दों पर रहा जोर, सांसद ने विभागों में बेहतर तालमेल बनाने को कहा

सीएम योगी ने संविधान दिवस पर दिलाई ये शपथ : विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए…