Amrit Mahotsav : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने लोगों को किया जागरूक, जिलाध्यक्ष बोलीं – यह राष्ट्र की एकता का प्रतीक है

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत देवरिया भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से पोस्टमार्टम चौराहा स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा निकाला।

नई ऊंचाई पर ले जाएगा

कार्यक्रम का समापन करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा भारती शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में जिस प्रकार का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, वह राष्ट्र की एकता और अखंडता की अटूट भावना का प्रतीक है। यह भावना अमृत काल में भारतवर्ष को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है।

ये हुईं शामिल

इस दौरान जिला मंत्री भाजपा निर्मला गौतम, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सीमा जायसवाल, बबिता चौहान, मिन्ती सिंह, मुन्नी शर्मा, पुनम शर्मा, सरिता पाण्डेय, किरन गोड़, पुनम देवी, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश