भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की संचालन समिति की घोषणा की : देवरिया और गौरा बरहज में इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

जिला संयोजक अरुण सिंह

Deoria News : निकाय चुनाव के लिये जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, पालिकाओं के प्रभारियों व संयोजकों तथा सम्बंधित मण्डल अध्यक्षों से विचार विमर्श कर पालिकाओं के संचालन समिति की घोषणा कर दी है।

भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने बताया कि –
देवरिया नगर पालिका में बूथ प्रबंधन प्रमुख दुर्गेशनाथ त्रिपाठी को
मतदाता सूची प्रमुख गोविन्द मणि को
कार्यक्रम प्रमुख अभिषेक राय अंकुर को
प्रशासनिक कार्य प्रमुख अखिलेश मिश्र को
मीडिया प्रमुख प्रभाकर तिवारी को
आईटी सोशल मीडिया प्रमुख राहुल शास्त्री को बनाया गया है।

गौरा बरहज नगर पालिका में –
बूथ प्रबंधन प्रमुख विवेक कुमार गुप्ता को
मतदाता सूची प्रमुख अशोक सोनकर को
कार्यक्रम प्रमुख जितेन्द्र सोनी को
प्रशासनिक कार्य प्रमुख श्रवण सिंह को
मीडिया प्रमुख सुधांशु को तथा
आईटी सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक सिंह को बनाया गया है।

जबकि दोनों नगर पालिकाओं में संचालन समिति के व्यवस्था प्रमुख, कार्यालय प्रमुख व प्रत्याशी जनसम्पर्क प्रमुख प्रत्याशी घोषित होने के बाद नियुक्त किये जायेंगे। मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने बताया कि इन घोषित सदस्यों के साथ पालिका के प्रभारी, संयोजक व सम्बंधित मण्डल अध्यक्ष संचालन समिति में रहेंगे।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश