यूपी : 10 वर्ष की काजल को सीएम योगी ने दिया गिफ्ट, कही ये बड़ी बात

काजल से भेंट करते सीएम योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से आज उनके सरकारी आवास पर जनपद प्रयागराज की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली धाविका काजल निषाद ने भेंट की। काजल दौड़कर प्रयागराज से लखनऊ पहुंची थी।

मुख्यमंत्री ने काजल की लगन और परिश्रम की सराहना करते हुए बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होनहार बालिका की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए हर सम्भव सहयोग और मदद प्रदान की जाएगी। सीएम ने काजल को स्पोर्ट्स किट तथा शूज भेंट किए।


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना तथा बीबीडी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एकेडमी के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा कि काजल निषाद के लिए स्पोर्ट्स किट तथा शूज की नियमित व्यवस्था अब से एकेडमी द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर सूचना निदेशक शिशिर तथा काजल निषाद के प्रशिक्षक एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश