BREAKING : रामपुर कारखाना में खेत में मिला युवक का शव

Deoria News : देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई शुरू की। शव की शिनाख्त कराई जा रही है

मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मठिया दुबे गांव का है। जानकारी के मुताबिक आज गांव के खेत में एक युवक का शव मिला था। ग्रामीणों ने शव को देखा। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। धीरे-धीरे यह बात आसपास के गांवों तक फैली और वहां से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे।

लोगों ने इसकी सूचना रामपुर कारखाना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी पहचान कराई जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव मिलने से आसपास के गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश