देवरिया भाजपा ने सुनी मन की बात : सांसद और पदाधिकारियों ने बताया प्रेरणादायक, जानें आज क्या बोले पीएम

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रेडियो, टेलीविजन और नमो ऐप के माध्यम से जनपद के सभी बूथों पर सुना।

प्रधानमंत्री मोदी के दिन में 11 बजे से 11.30 तक प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने देवरिया नगर के बूथ संख्या 290 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ सुना। इसके बाद सदर सांसद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 91वां तथा इस वर्ष का पहला संस्करण था।

प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनीतिक होता है। इस कार्यक्रम से लोगों को बहुत ही प्रेरणादायक जानकारियां मिलती हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के उन चीजों पर बात करते हैं, जो महत्व की होती हैं। मन की बात के माध्यम से देश के लोगों को विभिन्न चीजों की बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।

आज के मन की बात में मोटे अनाज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की दी गयी जानकारी आम लोगों के लिये बहुत ही काम की है। ऐसी जानकारियों से देश के नागरिकों में मोटे अनाज के उत्पादन और उसके उपयोग को लेकर जागरूकता आयेगी।

इस दौरान रमेश सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, एजाज अहमद, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, बजरंगी मणि, मकसूदन सोनी, गंगा शरण पाण्डेय, प्रवीण निखर, विजय सिंह पटेल, राहुल कुमार आदि रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने खोरमा के बूथ संख्या 80 पर मन की बात को लोगों के साथ सुना। इसके बाद उन्होंने कहा कि महीने के हर अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को हर किसी को सुनना चाहिये, इससे बहुत ही अच्छी-अच्छी जानकारियां मिलती हैं।

अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजन सोनकर ने सुरौली के बूथ संख्या 361 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान