DEORIA BREAKING : देवरिया में 67 लेखपालों का हुआ क्षेत्र परिवर्तन, लिस्ट जारी

Deoria News : तहसीलदार सदर आनंद नायक ने बताया कि शासनादेश के वर्णित व्यवस्था के तहत समूह ‘ग’ के कर्मिकों का पटल परिवर्तन एवं क्षेत्र (फील्ड) तैनात कार्यरत कर्मिकों, समूह ‘ग’ के कर्मिकों का पटल परिवर्तन एवं क्षेत्र (फिल्ड) तैनात कार्यरत कर्मिकों का प्रत्येक 03 वर्ष के उपरान्त पटल या क्षेत्र परिवर्तन किये जाने के निर्देश शासन से मिले हैं।

30 जून तक हो सकेंगे

इसी क्रम में तहसील- देवरिया सदर, जनपद- देवरिया में तैनात 67 लेखपालों का क्षेत्र परिवर्तन किया गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए स्थानांतरण सत्र वर्ष 2022-23 की नीति को अनुमोदित कर दिया है। इसके मुताबिक स्थानांतरण 30 जून 2022 तक किए जा सकेंगे। यह नीति सिर्फ इसी सत्र के लिए प्रभावी होगी।

इतना समय पूरा हो

समूह क एवं ख के अधिकारियों के जनपद में 3 वर्ष तथा मंडल में 7 वर्ष पूर्ण किए जाने पर स्थानांतरण की व्यवस्था की गई है।

Related posts

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

गड़ेर में हुई मखाना की रोपाई : मखाना उत्पादक क्षेत्र बना देवरिया, जिलाधिकारी की पहल पर शुरू हुआ अभियान